Lucknow News: बाजार से हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों ने जताई नाराजगी
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: परशदेपुर (रायबरेली) संवाददाता। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने छतोह-गांधी नगर मार्ग स्थित बभनपुर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीओ और जेई की मौजूदगी में सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। करीब 45 दुकानदारों के खोखे, टिनशेड और अन्य अस्थायी निर्माण हटाए गए। इस दौरान अधिकारियों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लोक निर्माण विभाग की कार्रवाई से बाजार में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकानदारों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई। दुकानदार राकेश वैश्य, अरुण और पुरुषोत्तम ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से उन्हें पहले नोटिस नहीं दिया गया और न ही अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया।
दुकानदारों के आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.