लखनऊ, सितम्बर 26 -- Lucknow News: राजधानी में 72 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने राजधानी के व्यापार पर ब्रेक लगा दिया है। शनिवार को अमीनाबाद, चौक, नजीराबाद, कैसरबाग, पत्रकारपुरम और भूतनाथ मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा। कपड़ा, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अन्य प्रमुख शोरूम में दुकानदार और कर्मचारी दिनभर ग्राहकों की राह तकते नजर आए। कैसरबाग और नजीराबाद जैसे घने व्यावसायिक क्षेत्रों में कई दुकानदारों ने अपने शटर ही नहीं खोले। वहीं, जिन व्यापारियों ने दुकानें खोली भी थीं, उन्होंने ग्राहक न पहुंचने व सुरक्षा कारणों से रात 08 बजे से पहले ही प्रतिष्ठान बंद कर दिए। लभराव के कारण पुराना किला का पारंपरिक साप्ताहिक बाजार भी नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: बारिश का कहर: तारों पर गिरे पेड़, लाइनें क्षतिग्रस्त, बिजली गुल लखनऊ व्यापार मंडल के...