Lucknow News: बाइक सवार नकाबपोश बदमाश महिला से चेन लूटकर फरार
लखनऊ, जुलाई 26 -- Lucknow News: अरुण पाण्डेय, संवाददाता, काकोरी(लखनऊ)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पारा के डॉक्टर खेड़ा चौकी क्षेत्र में गुरुवार शाम घर के बाहर सामान लेने निकली एक सर्राफा कारोबारी की पत्नी से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गायत्री नगर, राज बिहार कॉलोनी निवासी कामता सोनी सर्राफा कारोबारी हैं। गुरुवार शाम उनकी पत्नी ऊषा सोनी (45) घर के बाहर कुछ सामान लेने निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर उनके गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और बाइक से फर्राटा भरते हुए फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.