लखनऊ, नवम्बर 12 -- Lucknow News: रहीमाबाद के गहदो रोड पर तरौना मोड़ के निकट गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे खड़ी पुलिस की पीआरवी बाइक 8222 में पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पीआरवी बाइक पर तैनात चालक तरौना गांव निवासी होमगार्ड राजकुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय साथी कांस्टेबल शानू दुकान पर सामान ले गए हुए थे। टक्कर मारने वाले बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल राजकुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बाइक बाइक सवार गाड़ी मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बाइक चालक ने पीआरवी चालक को मारी टक्कर, होमगार्ड घायल- संशोधित दुर...