लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। आशियाना कोतवाली इलाके में बीते 26 जून की रात डॉक्टर को दिखाकर पति के साथ घर लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। पीड़िता के पति ने घटना की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन आशियाना पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मंगलवार को जाकर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया। सेक्टर-ओ, मानसरोवर योजना निवासी पीड़ित शोभित सरन के अनुसार, 26 जून की रात करीब 10 बजे वह पराग रोड स्थित एक डॉक्टर के यहां से अपनी पत्नी राखी सरन के साथ घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पार्क संख्या 10 के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ली और फर्राटा भरते हुए फरार हो गए। घटना के अगले ही दिन सुबह उन्होंने आशियाना पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कर...