लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के जंगल से सटे मंझरा के मजरे बढ़ैयापुरवा में मंगलवार सुबह लगभग सात बजे धान के खेत में गए अधेड़ पर आक्रामक तेंदुए ने छलांग लगाकर हमला किया। अधेड़ ने तेंदुए से अपने आप को बचाया। लोगों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। इसी तेंदुए ने सोमवार रात इसी गांव में बालक रोहित को जबड़े में दबोच मार डाला था। एक सप्ताह में तेंदुए का यह लोगों पर चौथा हमला है। जबकि दो सप्ताह से सक्रिय तेंदुआ तमाम मवेशियों व कुत्ते मार चुका है। मंगलवार सुबह फिर हमले की जानकारी पर वन महकमे की टीम पहुंची और जायजा लेकर चली गई । यह भी पढ़ें- बहराइच में फिर तेंदुए की दबे पांव दस्तक, 7 साल के मासूम को मौत के घाट उतारा मुर्तिहा कोतवाली के ककरहा रेंज जंगल से लगे मंझरा के बढ़ैयापुरवा निवासी महंत य...