लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नवाबगंज थाने के केवलपुर गांव में सोमवार देर शाम साले बहनोई में कहासुनी हुई। बहनोई ने साले पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल साले ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर बहनोई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। मटेरा थाने के मटेरा गांव निवासी मकसूद खां पुत्र रशीद खान की बहन आमना की शादी नवाबगंज थाने के केशवपुर के मजरे केवलपुर निवासी अफसर से हुई है । शादी के बाद से ही अफसर आमना के साथ मारपीट कर उत्पीड़न करता था । सोमवार की दोपहर भी उसने आमना के साथ मारपीट की थी। इसकी जानकारी पर मकसूद उसे समझाने के लिए जब बहन की ससुराल पहुंचा तो कहासुनी के दौरान मकसूद ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया । जिसके चलते उसके दोनों हाथ में गंभीर घाव हो गया होगा। उसने किसी तरह...