Lucknow News: बहराइच: नाले में डूब कर बुजुर्ग की मौत
लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: फखरपुर थाना इलाके में खेत देखने गए बुजुर्ग की नाले में डूबकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ रामकुमार राजभर ने बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के सराय अली निवासी हनुमान विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय लालता विश्वकर्मा 80 वर्षीय मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरापुरवा बेलहरी मे खेत देखने के उद्देश्य से आए थे। खेत के पास भकोसा नाला में अचानक पैर फिसलने से नाला में गिर गये जिसके कारण डूबने से मृत्यु हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.