लखनऊ, सितम्बर 18 -- Lucknow News: बहराइच। बाबागंज में नवयुवक गणेश पूजा समिति कन्हैयालाल पुरवा की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजन और धार्मिक गीतों का आनंद लिया। जागरण में रामकरण सैलानी, राम गोपाल मिश्र, अनामिका अंबर, अनिल अनुरागी सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने भगवान गणेश की महिमा से जुड़े भजनों एवं धार्मिक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला। यह भी पढ़ें- Bahraich News: गणेश भक्ति में डूबा जिला, जयकारों से गूंज रहे पूजा पंडाल जागरण कार्यक्रम को ल...