Lucknow News: बस ने बाइक में मारी टक्कर, दुकानदार की मौत
लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: बिजनौर इलाके में शनिवार की शाम तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार छोला भटूरा दुकानदार बाराबंकी रामनगर बसंतपुर का राकेश कुमार (32) जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची बिजनौर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राकेश लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, दुर्घटना के बाद मौके से बस छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बिजनौर थाने के इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक बाराबंकी का राकेश कुमार बिजनौर स्थित शिवपुरी कालोनी में रहकर बिजनौर अंडरपास के पास छोला भठूरा की दुकान लगाता था। पुलिस का कहना है कि राकेश शनिवार की शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी दौरान बिजनौर माती रोड स्थित एंक्रराइट आयुर्वेदिक स्कूल के सामने पीछे से आ रही तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.