लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: परिवहन निगम में जनरथ बसें बीच रास्ते में खड़ी हो जा रही हैं। हाल यह है कि चालक मार्ग से बस लेकर वापस लौटने को मजबूर हैं। चालक आने के बाद बसों की कमियां रजिस्टर में लिखते हैं, लेकिन दर्ज कमियों की अनदेखी की जा रही है। इसका खुलासा 12 अगस्त को एसी जनरथ बसों की समीक्षा में हुआ। रिपोर्ट में अवध डिपो में औसतन 15 बसें आफरोड रहती हैं। दैनिक चेकिंग में लापरवाही के कारण बसें बीच रास्ते से लौट रही है। डीजल खपत ज्यादा हो रहा है और रजिस्टर में दर्ज हर कमी का समयबद्ध निराकरण नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि अवध बस डिपो से एसी जनरथ बस ओके होकर निकलती हैं। बस अड्डे से सवारी भरकर दिल्ली, गोरखपुर, बनारस, अयोध्या आदि शहरों के लिए रवाना होती हैं। यह बस कुछ ही किमी. का सफर तय करते ही खराब हो जाती हैं। रोजाना ऐसी 12 से 15 बसें...