लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: रायबरेली से लखनऊ आ रही आलमबाग डिपो की बस में बारिश का पानी भर गया। जर्जर छत व टूटी खिड़कियों से बारिश का पानी अंदर आया, जिससे यात्रियों को सीटें छोड़कर खड़े होना पड़ा। कई यात्रियों के सामान भी भीग गया। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने बारिश का पानी बस में भरने की शिकायत लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन से की है। उन्होंने बस को दोबारा रूट पर नहीं भेजने और बस की छत की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। आलमबाग डिपो की बस संख्या यूपी-70 ईटी 6959 शुक्रवार शाम करीब सात बजे रायबरेली के लालगंज से आलमबाग आ रही थी। बारिश के चलते बछरावां में बस में पानी भर गया। छत टपकने लगी और खिड़कियों के रास्ते भी पानी बस के अंदर आ गया। आलमबाग निवासी प्रमोद शुक्ल बस से यात्रा कर रहे थे। उन्होंने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मी...