लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ। कैसरबाग बस स्टेशन पर जहरखुरान का शिकार बना बेसुध यात्री को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यात्री योगेश बस पकड़ने के लिए 14 अगस्त की शाम कैसरबाग बस अड्डे पहुंचा था। वह श्रावस्ती जाने वाली बस के इंतजार में खड़ा था। इस बीच वहां एक व्यक्ति आया और बातचीत के दौरान यात्री को जहर खुरान का शिकार बनाते हुए पकड़ा गया। पीड़ित को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार जहर खुरान पीले रंग के शर्ट में था। स्टेशन अधीक्षक ममता साहू ने बताया कि बस अड्डे पर लगातार संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाती हैं। यात्रियों को भी खुद से सतर्क रहना होगा। बिना पहचान किसी के द्वारा दिए गए सामान का सेवन नहीं करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...