Lucknow News: बसपा प्रमुख मायावती को 08 भुजाओं वाली देवी बताकर उतारी आरती
लखनऊ, अक्टूबर 18 -- Lucknow News: राजधानी के 1090 चौराहे पर रविवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां आशुतोष पाठक नाम के एक व्यक्ति ने बसपा प्रमुख मायावती को 08 भुजाओं वाली देवी का रूप देकर उनकी बाकायदा पूजा-अर्चना की। आशुतोष ने दीपक जलाकर, शंखनाद कर आरती उतारी और मायावती को मां दुर्गा का अवतार बताते हुए उन्हें पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। पूजा स्थल पर रखी गई आठ भुजाओं वाली तस्वीर के समक्ष संविधान की रक्षा, मीडिया की स्वतंत्रता, न्याय व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, किसान कल्याण, उद्योग विकास और सामाजिक न्याय जैसे आठ प्रमुख संकल्प दोहराए गए। खुद को बसपा का कार्यकर्ता न मानकर केवल 'मैया का पुजारी' बताने वाले आशुतोष ने राज्य में सर्वसमाज के कल्याण के लिए मायावती का मंदिर बनाने की भी मांग की। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.