लखनऊ, अगस्त 6 -- Lucknow News: लखनऊ। राज्य संग्रहालय की ओर से आयोजित डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल स्मृति व्याख्यानमाला के तहत गुरुवार को वल्लभी की मंदिर वास्तुकला विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय कला, स्थापत्य, पुरातत्व, इतिहास एवं संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े विद्वानों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा संस्कृति प्रेमियों ने रूचि दिखाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सेवानिवृत महानिदेशक डॉ. राकेश तिवारी ने पावरप्वाइंट जरिए भारतीय मंदिर स्थापत्य की वल्लभी शैली और उसके ऐतिहासिक विकास, स्थापत्य विशेषताओं और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...