लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गंगापुर (शेखरपुर) गांव में अदालत में गवाही देने से नाराज होकर एक व्यक्ति पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित शशि भूषण शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने चंद्र भूषण शुक्ला, उनके बेटे प्रशांत व प्रभात और पत्नी उमा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पहले भी एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में आरोपी उन पर सुलह करने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि नौ अक्टूबर को अदालत में गवाही देकर शाम करीब साढ़े चार बजे घर लौटने पर चारों आरोपी लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर उनके घर में घुस आए। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

हमले में चोटिल होने का आरोप आरोप है कि चंद्र भूषण शुक्ला ने लाठी से हमला किया, जबकि प्रभात ने लोह...