Lucknow News: बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ती है संस्कारशाला
लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बुधवार को तेलीबाग स्थित साईं गेस्ट हाउस में बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए संस्कारशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल और अन्य क्रियाकलापों के जरिए छोटे -छोटे बच्चों को भारतीय संस्कृति की गरिमा को समझाया। इसके साथ ही जीवन में गुरु के महत्व को बताया। इस दौरान सांस्थान की संयोजिका साध्वी ऋतु भारती ने बच्चों को भारतीय परिधानों की जानकारी दी। उनको धारण करने और महत्व को बताया। बड़ो का आदर करने और चारण स्पर्श कर प्रणाम करना का सही तरीका बताया। अंत में ओम के उच्चारण कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.