लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: सर्दी में प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन में गुड़ की पट्टी और चिक्की के स्थान पर सूजी का हलवा दिया जाएगा। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने मेन्यू में बदलाव किया है। शहर के सभी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में एक नवंबर से यह व्यवस्था लागू होगी। इसका उद्देश्य बच्चों को मौसम के अनुकूल पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। सूजी कार्बोहाइड्रेट का स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा देता है। इससे बच्चों को मध्याह्न भोजन में विविधता मिलेगी और भोजन के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण से इस संबंध में निर्देश मिले हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...