Lucknow News: बच्चों की बीमारियों का इलाज रोबोटिक सर्जरी से आसान होगा
लखनऊ, अक्टूबर 30 -- Lucknow News: बच्चों की जटिल बीमारियों के इलाज में रोबोटिक सर्जरी नई उम्मीद बनकर उभर रही है। खासकर जन्मजात विकृतियों, पेशाब की नली में रुकावट, किडनी की बीमारियों और पेट से जुड़ी समस्याओं में यह तकनीक काफी मददगार साबित हो सकती है। यह जानकारी केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने दी। वह शुक्रवार को केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक यूरोलॉजी के 14वें सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के आयोजन में डॉ. जेडी रावत ने कहा कि बच्चों के शरीर के अंग छोटे और बेहद नाजुक होते हैं। ऐसे में सर्जरी के दौरान नसों, रक्त वाहिकाओं और आसपास के स्वस्थ अंगों को सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती होती है। रोबोटिक सर्जरी में हाई डेफिनिशन थ्री-डी कैमरे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.