लखनऊ, सितम्बर 30 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम के जानकी विहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर स्कूटी सवार टप्पेबाज ने बुजुर्ग महिला के गले से चेन लूट ली। पीड़िता के दामाद ने जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने बताया कि कानपुर के मूल निवासी अमित शर्मा पत्नी कंचन त्रिपाठी, सास जागृति त्रिपाठी और दो बच्चों के साथ जानकी विहार में किराए पर रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर तीन बजे जागृति त्रिपाठी 60 फीटा रोड स्थित महालक्ष्मी स्वीट्स से मिठाई लेकर लौट रही थीं। पुलिस का कहना है कि घर के पास एक स्कूटी सवार युवक ने उन्हें रोककर कहा कि वह दिल्ली से आया है, उसका बच्चा रो रहा है, उसे चुप कराने में मदद कर दें। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूट पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला को वह पास की गली में ले गया। ज...