लखनऊ, अक्टूबर 28 -- Lucknow News: कैसरबाग से हरदोई जा रही रोडवेज बस की हेड लाइट बंद होने पर बस में सवार यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। चालक अमर पाल ने रहीमाबाद भतोईया गांव के निकट बस रोकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। बस पर 50 यात्री सवार थे, उन्हें रहीमाबाद पुलिस ने दूसरी बस से भेजा। हरदोई निवासी यात्री भवि शर्मा और शैफाली कौशिक ने बताया कि वे बुधवार शाम लगभग छह बजे कैसरबाग बस स्टेशन से हरदोई जाने के लिए बस संख्या यूपी 33 एटी 4643 पर सवार हुए। बस की आगे की हेड लाइट जल-बुझ रही थी। मलिहाबाद पार करने के बाद लाइट पूरी तरह से बंद हो गई। तब भी यात्रियों से भरी बस चालक लहराते हुए चलाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को चालक ने बताया कि लाइट खराब हो गई थी। दुकान देखकर रोकन...