Lucknow News: बगैर कंडक्टर चलवा दीं सिटी बसें, बेटिकट सफर करते रहे यात्री
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: दैनिक यात्रियों को इलेक्ट्रिक सिटी बसों की सेवाएं मुहैया कराने की आड़ में बगैर कंडक्टर सिटी बसें चलवा दी गईं। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट की इस मनमानी पर बस संचालन करने वाली कंपनी ने शासन और नगर विकास मंत्री से शिकायत की है। शिकायत में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं दरकिनार करते हुए बगैर टिकट यात्रियों के सफर को गलत करार दिया गया है। कंपनी का आरोप है कि बिना कंडक्टर बस संचालन के दौरान चालक से लेकर बीच रास्ते टिकट काटने के लिए तैनात टीआई और निजी कंपनी से बुलाए गए कर्मियों ने खूब वसूली की। वसूली का आलम यह रहा कि जहां प्रति बस 12 से 15 हजार रुपये की आय हो रही थी, वहीं बगैर कंडक्टर प्रति बस आय 800 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक पहुंच गई। ऐसी स्थिति में बगैर टिकट सफर करने वाले यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.