लखनऊ, अगस्त 25 -- Lucknow News: काकोरी। पारा के परसादी खेड़ा स्थित श्री साईं बसेरा सोसायटी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरी नारायण मिश्र ने बताया कि वह 14 अगस्त की शाम अपने मूल निवास इटावा गए थे। 21 अगस्त की शाम पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मुख्य गेट का ताला और कुंडा टूटा हुआ है। घर आकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था और लॉकर में रखी एक चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी और 50 हजार रुपये नकद गायब थे। मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 17 और 18 अगस्त की मध्यरात्रि ढाई से तीन बजे के बीच कुछ संदिग्ध युवक बाउंड्रीवाल फांदकर घर में दाखिल होते दिख रहे हैं। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...