लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: राजधानी में रक्षाबंधन पर बंद मकान चोरों के निशाने पर रहे। कृष्णानगर, विभूतिखंड और आशियाना में तीन घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये नकद, जेवरात, लैपटॉप और कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ितों ने थानों में तहरीर दी है और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: गांव गया परिवार, चोरों ने नकदी-जेवर कर दिए पारपहली घटना पहली घटना कृष्णानगर के पंडितखेड़ा स्थित न्यू शुभम सिटी की है। निजी कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अरविंद कुमार श्रीवास्तव गुरुवार शाम पत्नी सुषमा, बेटे-बेटी के साथ कानपुर साले के घर गए थे। घर की निगरानी पड़ोसी को दी थी। शनिवार शाम पड़ोसी ने लाइट जलती और दरवाजा खुला देखा तो फोन किया। लौटने पर कमरों का सामान बिखरा मिला। करीब 12 हजार नकद, बच्चों के जेवरात और अन्य सामान गायब था। प...