लखनऊ, सितम्बर 16 -- Lucknow News: रहीमाबाद के तरौना गांव में बुधवार को बंदर ने एक छात्रा पर हमला कर दिया। बंदर के काटने के बाद डरी छात्रा भागी तो छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम तरौना निवासी बबलू चौरसिया की पुत्री नैना (12) विवेक प्रताप जूनियर हाई स्कूल मुंशी खेड़ा में कक्षा आठ की छात्रा है। बुधवार शाम वह छत पर सूख रहे कपड़े उठाने गई। तभी बंदर आ गया और नैना पर हमला कर दिया। बंदर ने उसे कई जगह काट लिया। बंदर के हमले से डर के भागी नैना छत से गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।मां बचाने दौड़ी तो उन्हें भी दौड़ायाबेटी को बचाने के लिए मां नीलम दौड़ी तो बंदर ने उनको भी दौड़ा लिया। नीलम ने बताया कि...