लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों को जलभराव से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। फैजुल्लागंज में 182 करोड़ रुपये की लागत से 5.50 किलोमीटर लंबा बंधा बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए प्रस्तावित दोनों चरणों को स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही आईआईएम रोड से किसान पथ के बीच 148 करोड़ रुपये की लागत से 12 बाढ़ पंपिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। दोनों परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत होने से इनके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इन योजनाओं के पूरा होने पर बाढ़ के दौरान प्रभावित होने वाले इलाकों में पानी की निकासी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। --

फैजुल्लागंज में बंधे का निर्माण दो चरणों में बनेगा साढ़े पांच किलोमीटर लंबा बंधा फैजुल्लागंज में बाढ़ की समस्या स...