लखनऊ, अक्टूबर 25 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज के लोग अभी बाढ़ की विभीषिका और जलभराव से हुए नुकसान के दंश से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं कि अब उन्हें सड़कों पर फैले अंधेरे से जूझना पड़ रहा है। इलाके की तमाम गलियों और सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, बाढ़ के बाद सांप-बिच्छुओं का डर भी लोगों को सता रहा है। स्थानीय लोगों ने खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर शिकायतें की हैं, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर समस्या बनी हुई है। कई मोहल्लों में रोशनी का इंतजाम नहीं

मोहल्लों में बंद स्ट्रीट लाइटों से परेशानी फैजुल्लागंज के केशव नगर में डांस हब वाली गली की एलईडी स्ट्रीट लाइट खराब है। इसी तरह फैजुल्लागंज प्रथम के आरजू नगर में पुनीत शुक्ला ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत क...