लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: फैजुल्लागंज में बाढ़ के पानी ने लोगों का जीवन पहले ही दुश्वार कर रखा है, अब राहत शिविर में रखे मोबाइल टॉयलेट भी नई मुसीबत बन गए हैं। मामा चौराहे पर बने राहत शिविर में करीब आधा दर्जन मोबाइल टॉयलेट खड़े हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर गंदगी से बजबजा रहे हैं। इनसे उठती तेज दुर्गंध और पानी का इंतजाम न होने के कारण लोगों के लिए इनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि लोग टॉयलेट जाने से कतरा रहे हैं और मजबूरन खुले में पेशाब कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के घरों और गलियों में पानी भरने से शौचालयों का उपयोग करना पहले से ही कठिन था। ऐसे में ये मोबाइल टॉयलेट ही लोगों का मुख्य सहारा थे, लेकिन राहत शिविर में इनकी नियमित सफाई और रखरखाव की अनदेखी ने परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। एक तो टॉयलेट की संख्या आवश्यकत...