Lucknow News: फैजुल्लागंज में छह दिन से राहत बांट रहे आरएसएस और सेवा भारती के स्वयंसेवक--
लखनऊ, अक्टूबर 9 -- Lucknow News: गोमती नदी की बाढ़ से प्रभावित फैजुल्लागंज की बस्तियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती के कार्यकर्ता लगातार छह दिन से राहत अभियान चला रहे हैं। स्वयंसेवक नावों के जरिए जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, पीने का पानी और रोजमर्रा की जरूरी सामग्री पहुंचा रहे हैं। संगठन के अनुसार, अब तक करीब 10 हजार परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा चुकी है। राहत अभियान में करीब 65 कार्यकर्ता दो पालियों में जुटे हैं। दाऊद नगर, मामा कॉलोनी, यादव चौराहा समेत प्रभावित इलाकों में भोजन पैकेट, पानी की बोतलें, बिस्किट, नमकीन, लाई, चना, मच्छरबत्ती और माचिस बांटी जा रही हैं। संगठन का दावा है कि क्षेत्र के करीब 80 प्रतिशत प्रभावित हिस्सों तक स्वयंसेवक पहुंच चुके हैं। राहत कार्य का जायजा लेने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.