लखनऊ, अक्टूबर 3 -- Lucknow News: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फैजुल्लागंज के दाऊदनगर समेत आसपास के इलाकों में जलभराव के बीच नगर निगम ने प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी रैन बसेरा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बाढ़ की स्थिति बिगड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने के लिए पक्के नाले के पास अस्थायी रैन बसेरा बनाया जाएगा। शनिवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दाऊदनगर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, पलटन छावनी, उमराव हाता और दाऊदनगर स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में भी रैन बसेरों की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: फैजुल्लागंज में हालात हुए और खराब, घर छोड़कर जाने लगे लोग नगर निगम के अनुसा...