लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी, साफ-सफाई और मच्छर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने शनिवार को पूरी टीम सक्रिय रही। गलियों में फागिंग कराई गई और ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। साथी पम्पों के माध्यम से जलनिकासी का काम भी जारी रहा। फैजुल्लागंज क्षेत्र में जलभराव से राहत दिलाने के लिए 44 डीजल और 8 इलेक्ट्रिक सहित कुल 52 पंप लगाए गए हैं। मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के लिए तीन ड्रोन की सहायता से लगभग 56 एकड़ क्षेत्र में एंटी-लार्वा छिड़काव हुआ। इसके अलावा पांच मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों और 15 बैटरी चालित एंटी-लार्वा मशीनों से भी छिड़काव कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल निकासी के लिए लगाए 54 पंप, 65 एकड़ में ड्रोन से छिड़काव फॉगिंग के लिए चार बड़ी और 10 छोटी म...