Lucknow News: फिटनेस न कराने पर 493 स्कूली बस-वैन सीज होंगे
लखनऊ, जुलाई 9 -- Lucknow News: लखनऊ। स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालकर दौड़ रही 493 स्कूली बसों और वैनों पर अब आरटीओ की गाज गिरने वाली है। फिटनेस, बीमा और जरूरी कागजात पूरे न होने के बावजूद ये वाहन लगातार सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ कार्यालय से सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर चेताया गया था कि फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र और परमिट समय से अपडेट करा लें। नोटिस के बाद भी वाहन मालिकों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसमें शहर के नामी स्कूलों के वाहन भी शामिल हैं। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बकाया फिटनेस वाले 493 वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कागज अधूरे पाए जाने पर वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया जाएगा। अब किसी तरह की रियायत नहीं बरती जाएगी। स्कूल प्रबंधन और वाहन स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.