Lucknow News: फार्म हाउस का झांसा देकर 24.78 लाख की ठगी
लखनऊ, जुलाई 15 -- Lucknow News: रियल एस्टेट कंपनी हाउस स्टोन बिल्डटेक पर महोना में फार्म हाउस बेचने के नाम पर 24.78 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश पर इटौंजा पुलिस ने कंपनी निदेशक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बरेली के इज्जतनगर स्थित ग्रेटर आकाश कॉलोनी निवासी मीना कुमारी ने शिकायत में बताया कि जुलाई 2022 में फेसबुक के जरिए लक्की रस्तोगी ने संपर्क किया। आरोपी ने लखनऊ के इटौंजा के महोना में नोबेल पार्क फार्म हाउस आवासीय योजना में निवेश की बात कही। लक्की रस्तोगी और पप्पी देवी ने पीड़िता को हाउस स्टोन बिल्डटेक एलएलपी कार्यालय बुलाकर साइट विजिट कराई और छह माह में कब्जा देने का वादा किया। झांसे में आकर मीना ने योजना में 14.67 लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.