लखनऊ, सितम्बर 13 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। फर्जी परिवार रजिस्टर बनाकर जमीन की वरासत करा कर जमीन अपने नाम करवाने वाले एक और जालसाज लवकुश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्नाव जिले के सहायखेड़ा में रहने वाले शिवकुमार ने 28 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ मोहनलालगंज कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस राहुल निवासी नवलखेड़ा व दशरथ को पहले ही जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, रविवार को आरोपी लवकुश को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...