लखनऊ, जुलाई 10 -- Lucknow News: सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टा अकाउंट बनाकर एक महिला की छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की पीड़िता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक वह एक संस्था की अध्यक्ष हैं। आरोप है कि सूर्य क्लब नाम से इंस्टा पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इसी अकाउंट के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कुछ वेबसाइटों पर भी उनके फोटो का दुरुपयोग कर भ्रामक, आपत्तिजनक और मानहानिकारक मीम व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्हें मानसिक व सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी पोस्टों से उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शु...