लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जालसाजों ने रायबरेली रोड निवासी महिला के नाम पर फर्जी आधार-पैन बनवाकर जमीन की रजिस्ट्री कराई और बैंक से लोन लेकर आपस में बांट लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी नसीम बानो को गिरफ्तार कर लिया है।रायबरेली रोड स्थित सौभाग्य एल्डिको उद्यान-2 की निवासी मनीषा सिंह ने 7 अप्रैल को बिजनौर थाने में शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि उनकी जमीन से जुड़े कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे बेच दिया गया। इतना ही नहीं, उसी जमीन को बंधक बनाकर बैंक से लोन भी ले लिया गया। पुलिस ने नसीम बानो उर्फ नस्सो, सीमा डंग, सुभाष चंद्र और अंकित सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच में पता चला कि गिरोह ने असली मनीषा सिंह की पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कागजात तैयार कराए। इसके बाद नसीम बानो खुद को मनीषा सिंह बताक...