लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: सैन्यकर्मी समेत 11 लोगों से ईएमआई पर प्लॉट देने के नाम 95 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने पर एक बिल्डर्स एंड डेवलपर्स कंपनी के निदेशक समेत अन्य के खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। विभूतिखंड इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जन्नत अहमद, सुमिता मिश्रा, शशांक सिंह, साक्षी धवन, सौरभ द्विवेदी, भूपेंद्र, रिजवी, प्रियांशु दीक्षित, सुचित पांडेय, हिमांशु शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। रायबरेली बछरावां निवासी संजीव अवस्थी ने बताया कि वर्ष 2021 में लखनऊ में प्लॉट खरीदने के लिए उन्होंने एक बिल्डर्स एंड डेवलपर्स कंपनी से संपर्क किया। उन्हें बिजनौर के ग्राम औरावां में ईएमआई पर आवासीय योजना बताई गई। पीड़ित संजीव ने तीन हजार वर्गफिट का प्लॉट बुक करके नकद व ईए...