लखनऊ, जुलाई 28 -- Lucknow News: काकोरी,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में काकोरी के एक प्रॉपर्टी डीलर ने युवक को अपनी प्लाटिंग साइट में प्लॉट देने का झांसा देकर उससे सात लाख रुपये ठग लिए। डीलर ने न तो युवक को प्लॉट दिया और न ही उसकी रकम वापस की। जब पीड़ित ने थाने में शिकायत की, तो आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना के नौ महीने बाद डीसीपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। दुर्गागंज निवासी हरिपाल रावत के मुताबिक, उन्होंने ग्राम अमेठिया सलेमपुर में 1000 वर्गफुट का प्लॉट खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर मुनीश को अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस, ऑनलाइन और नकद के जरिए कुल सात लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि भुगतान के बाद भी आरोपी लगातार बैनामा टालता रहा...