Lucknow News: प्लास्टर करते वक्त गिरा मजदूर की मौत
लखनऊ, जुलाई 19 -- Lucknow News: लखनऊ। वृंदावन कॉलोनी में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय वह प्लास्टर का काम कर रहा था। छत्तीसगढ़ के कुमारघाट निवासी मंगल (36) परिवार के साथ गोमती नगर विस्तार के खरगापुर में किराए पर रहते थे। परिवार में पत्नी श्यामा, दो बेटे और एक बेटी हैं। भाई नारद ने बताया कि मंगल वृंदावन कॉलोनी में मजदूरी करते थे। शनिवार दोपहर दूसरी मंजिल पर प्लास्टर करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे जा गिरे। सिर और शरीर में गंभीर चोटें आने से वह लहूलुहान हो गए। साथी मजदूरों ने फौरन उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.