Lucknow News: प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए लगाई फांसी
लखनऊ, सितम्बर 9 -- Lucknow News: दुबग्गा इलाके में मंगलवार शाम को इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी अमरीश गुप्ता के बेटे निखिल गुप्ता (22) ने प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम गृह पर बुधवार को पहुंचे मृतक के मामा ने पुलिस से प्रेमिका से पूछताछ की मांग की है। दुबग्गा के मोहन विहार कॉलोनी निवासी अमरीश के बेटे निखिल ने मंगलवार को घर में पंखे पर फंदा लगा लिया था। परिजनों ने निखिल को फंदे से उतारा और एरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुबग्गा पुलिस ने निखिल का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। निखिल के मामा अतुल गुप्ता ने बताया कि भांजे का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच घंटों मोबाइल पर बातचीत होती थी। कुछ दिन से निखिल काफी परेशान था।मंगलवार शाम पांच बजे भांजे के भाई विशाल के पास निखिल के दोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.