लखनऊ, अगस्त 2 -- Lucknow News: रहीमाबाद में अंजली की हत्या के बाद पति उमेंद्र सिंह ने उसके जेवरात अपनी प्रेमिका आरती वर्मा को दे दिए थे। रहीमाबाद पुलिस ने जब हत्या के आरोप में पति को पकड़ा तो उसने यह बात कबूल की। पुलिस ने प्रेमिका आरती के पास से मृतक अंजली के करीब 10 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपियों ने यह भी कबूला कि जब उपेंद्र ने पत्नी ने गला दबाया तो आरती ने अंजली के हाथ पकड़ रखे थे। पुलिस ने अंजली की हत्या में पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भाई पुष्पेंद्र ने अन्य आरोपियों को भी जेल भेजने की मांग पुलिस अफसरों से की है। मलिहाबाद एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 30 जुलाई की देर रात रहीमाबाद के सहिजना के उमेंद्र ने पत्नी अंजली को स्विफ्ट डिजायर में पीछे बैठाया था। यह भी पढ़ें- प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की हत्या, ...