लखनऊ, अक्टूबर 19 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल की युवा इकाई में पार्टी ने जुझारु प्रवृति के युवाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी के युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल की ओर से विभिन्न पदों पर दी गई नई जिम्मेदारियों में सीतापुर के प्रियांशु श्रीवास्तव को युवा राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश सचिव बनाया गया है। एडवोकेट रुद्र प्रताप सिंह को लखनऊ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सिद्धार्थनगर के हरीश पटेल को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: रालोद नगर अध्यक्ष ने घोषित की नगर ...