लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज के सेक्टर क्यू निवासी प्रिंटिंग प्रेस संचालक अमन गुप्ता और उनके दोस्त शविओम पर दशहरे की देर रात साढ़े 12 बजे कुछ दबंगों ने बम से हमला बोल दिया। बम के हमले में अमन, शिव मामूली रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के जुटने पर बम फेंकने आए तीन आरोपी फरार हो गए। अमन का आरोप है कि बम और हथगोले से हमले के बाद आरोपी ने कॉल करके उनको जान से मारने की धमकी दी। कहा कि इस बार तो बच गए। यह अभी टेलर है। आगे और बड़ा धमाका देखोगे। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ। मड़ियांव इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित का आरोप है कि घटना की जानकारी पर मौके पर राम-राम बैंक पुलिस पहुंची। उसने अगले दिन आकर कार्रवाई का भरोसा जताया। अगले दिन पुल...