लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में लखनऊ संभाग के सभी जनपदों से संबंधित सभी प्रकारण के परमिटों पर चर्चा की जाएगी। संभागीय परिवहन प्राधिकरण, लखनऊ के सचिव अरुण कुमार के अनुसार तीन नवंबर को दोपहर 12 बजे से आयुक्त लखनऊ मंडल सभागार में होने वाली इस बैठक में अन्य नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए जाएंगे। हाईकोर्ट व राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण उप्र की ओर से पारित विभिन्न आदेशों के अनुपालन के लिए प्राधिकरण के समक्ष संबंधित प्रकरण भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 23 अक्तूबर, 27 नवंबर व 25 दिसंबर को लगेगा परिवहन मेला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...