Lucknow News: प्रयागराज में ऑडिटोरियम और कामकाजी महिलाओं के छात्रावास
लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाताकैबिनेट बैठक में प्रयागराज के सिविल स्टेशन स्थित नजूल भूखंड संख्या-यूईए-3 (किताब घर) की 7,912 वर्गमीटर भूमि नगर निगम, प्रयागराज को निशुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इस भूमि पर ऑडिटोरियम और कामकाजी महिलाओं के छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। यह भूमि नगर विकास विभाग के माध्यम से नगर निगम, प्रयागराज को प्रभावी जिलाधिकारी सर्किल दर पर छूट देते हुए निर्धारित शर्तों और प्रतिबंधों के अधीन निशुल्क आवंटित की जाएगी। यह हस्तांतरण अपवादस्वरूप होगा और इसे भविष्य में अन्य मामलों के लिए उदाहरण नहीं माना जाएगा। इससे प्रयागराज में ऑडिटोरियम और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास निर्माण का रास्ता प्रशस्त होगा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.