लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: लखनऊ। आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स तथा नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने इनमोबी के कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने वैश्विक बाजारों के लिए उत्पाद तैयार कर रहे 100 से अधिक इंजीनियरों, उत्पाद विशेषज्ञों तथा प्रौद्योगिकी पेशेवरों से संवाद किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीक क्षेत्र की प्रदेश को एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने प्रमुख सचिव का स्वागत करते हुए कहा कि उद्योग अनुकूल अवसंरचना तथा नीतियों ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी परितंत्र को मजबूत किया है। प्रदेश में निवेश, नवाचार तथा रोजगार सृजन प्रोत्साहित हुआ है। प्रमुख सचिव ने लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में इस तरह के उद्योग लगाने पर जोर दिया। इनमोबी समूह के सीईओ ने कहा कि आगामी वर्षों में 500 डी...