लखनऊ, अगस्त 4 -- Lucknow News: लखनऊ में मंगलवार को बारिश के बीच दफ्तर और जरूरी कामों से निकले लोग भीषण जाम में फंस गए। पॉलीटेक्निक चौराहे पर गाड़ी खराब होने और विभूतिखंड में मधुरिमा रेस्टोरेंट के सामने आड़ी-तिरछी पार्किंग की वजह से चौतरफा लंबा जाम लगा रहा। दूसरी ओर पुराने शहर में चेहलुम के जुलूस के लिए हुए डायवर्जन की वजह से कई मार्गों पर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जुलूस और विधान भवन सुरक्षा में ज्यादातर पुलिसकर्मियों की तैनाती के कारण बाकी स्थानों पर गिनेचुने ट्रैफिक पुलिसकर्मी भीगते हुए व्यवस्था संभालने में जूझते दिखे। पॉलीटेक्निक चौराहे पर गाड़ी खराब होने से बढ़ा संकट

बेतरतीब पार्किंग से विभूतिखंड में जाम सुबह बारिश से बचने के लिए कुछ वाहन सवार मेट्रो पुल के नीचे रुक गए, जिससे रास्ता संकरी हो गया था। इसी दौरान सुबह 10:15 बजे दफ्तर ...