लखनऊ, अक्टूबर 17 -- Lucknow News: अयोध्या रोड से पॉलीटेक्निक चौराहे पहुंचकर जैसे ही लोहिया पथ की ओर आगे बढ़ें, वैसे ही खुले कट से उल्टी दिशा में कार सवार (यूपी 32 एमएल 0521) फर्राटा भरते हुए आता दिखता है। गनीमत रही कि कार से बाइक सवार की भिड़ंत टल गई। इसी तरह बाइक सवार (यूपी 32 एनवाई 8124) भी तेज रफ्तार में उल्टी दिशा से आकर पॉलीटेक्निक से निशातगंज की ओर जाता नजर आया। शनिवार दोपहर पॉलीटेक्निक चौराहे पर खुले कट से रॉन्ग साइड आने वाले वाहनों का जायजा लिया गया तो पता चला कि यह कट हर समय हादसों का कारण बन रहा है। चौराहे पर वेब सिनेमा और पेट्रोल पंप के सामने खुला कट होने से कार, बाइक और ई-रिक्शा चालक गलत दिशा से चौराहे पर पहुंच रहे हैं। इससे लोहिया पथ की ओर जाने वाले वाहनों से टक्कर का खतरा हमेशा बना रहता है और आए दिन विवाद की स्थिति पैदा हो र...