लखनऊ, सितम्बर 25 -- Lucknow News: बिजनौर पुलिस के मुताबिक चादर-कंबल बेचने वाले फेरीवाले से पैसे मांगने पर दबंगों ने मारपीट कर जबरन कार में डालकर बंधक बना लिया। कमरे से चीखने की आवाज सुनकर महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सदर इलाके का रहने वाला राजा थारू बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित मैपल पैराडाइज में चादर और कंबल बेच रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उससे चादर और कंबल खरीदे। पैसे मांगने पर विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले फेरीवाले के साथ मारपीट की, फिर उसे जबरन कार में डालकर पास के एक कमरे में ले गए। वहां भी उसकी पिटाई की। कमरे से चीखने की आवाज सुनकर वहां मौजूद एक महिला ने पुलिस कंट...