लखनऊ, अगस्त 31 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। गोसाईंगंज स्थित जिला कारागार से पेशी के लिए कोर्ट ले जाए गए 30 विचाराधीन कैदियों को लेकर लौट रही कैदी वैन सोमवार शाम रास्ते में खराब हो गई। वैन के बीच सड़क पर खड़ी हो जाने से सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार के पास एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।जानकारी के अनुसार, जिला कारागार से 30 विचाराधीन कैदियों को पेशी के लिए लखनऊ कोर्ट ले जाया गया था। सुनवाई पूरी होने के बाद सभी कैदियों को उसी वैन से वापस जेल लाया जा रहा था। रास्ते में अचानक वैन में खराबी आ गई, जिससे वह स्टार्ट नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: गौहनिया चौराहे पर बढ़ा वाहनों का दवाब, हाईवे पर लगा जाम सड़क पर कैदी वैन के खड़े हो जाने से यातायात धीमा पड़ गया और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस और जेल प्...